अज्ञात कारणों से लगी आग से गृहस्थी जलकर खाक भैंस झुलसी

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के सिजवाही में अज्ञात कारणों से आग लगने से तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस घटना में एक भैंस भी झुलस गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक़्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम सिजवाही निवासी जगदीश उर्फ लोटन के घर में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसके घर का छप्पर व वहां रखा सामान धू-धूकर जलने लगा।

यह देख जगदीश ने पड़ोसियों की मदद से आग पर धूल पानी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान आग पड़ोस के कृष्ण बिहारी सिंह के घर पहुंचकर उसके सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने गांव में लगे समरसेबल पंप के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक जगदीश की घर गृहस्थी व अनाज आदि जलकर राख में बदल गए। इसके अलावा कृष्ण बिहारी को भी इस आग से अच्छा खासा नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में दो लाख से अधिक क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं ग्राम नायकपुरवा निवासी हरिराम प्रजापति पुत्र चुन्नू बाद के घर देर रात अज्ञात कारणों से घर से आग के शोले उठते देख घर में मौजूद परिजन मदद की गुहार लगाते हुए घर से बाहर भागे और ग्रामीणों की मदद से टुल्लू पंप व समरसेबल की मदद से पानी डाल आग पर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक उसके घर का छप्पर अनाज कपड़े जल गए। इस घटना में उसकी एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। क्षेत्रीय लेखपाल ऋषभ राठौर ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *