सुलेमानपुर वार्ड में गुड्डू ट्रेडर्स द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा कस्बा के सुलेमानपुर वार्ड में गुड्डू ट्रेडर्स ने एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें सुबेहा कस्बे और आसपास के गांवों से सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और देश में अमन-चैन तथा शांति के लिए दुआ मांगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी अदनान हुसैन भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया। इस अवसर पर चौधरी अदनान हुसैन ने कहा कि रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराना शबाब व नेक कार्य है। आयोजक गुड्डू भाई के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है।

आयोजक गुड्डू ने सभी रोजेदारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने एक साथ मगरिब की नमाज़ अदा की। इस अवसर पर मारूफ, चौधरी शोएब अहमद, रिजवान, गुड्डन खान, सलमान, पूर्व सभासद परवेज अहमद, सभासद प्रतिनिधि कफील अहमद, जुबेर, पप्पू खान और आफताब सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *