Headlines

जलशक्ति राज्य मंत्री ने स्मारक द्वार का किया लोकार्पणजल्ला में स्वतंत्रता सेनानी बैजनाथ सिंह की स्मृति में बना द्वार

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। कुरारा विकासखंड क्षेत्र के जल्ला गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिरंगा फहराकर किया। इस दौरान ब्लॉक से कार्यक्रम स्थल तक चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
यह स्मारक द्वार कंडोर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ सिंह की स्मृति में बनाया गया है। उनके प्रपौत्र उमाकांत सिंह ने जल्ला गांव से कंडोर गांव जाने वाले मार्ग पर इसका निर्माण कराया है। बैजनाथ सिंह, कंडोर गांव के रामसहाय सिंह के पुत्र थे। उनके चार पुत्र हैं जगरूप सिंह, शिवनायक सिंह, लोकेंद्र सिंह और महंत गोकुल दास
लोकार्पण के अवसर पर प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में ऐसे प्रवेश द्वार का निर्माण उन्हें याद करने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरणा देते हैं और उन्हें देश हित के कार्यों में आगे आना चाहिए।
पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश की आजादी में योगदान को नमन किया और युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। दिलीप सिंह ने घोषणा की कि किसी भी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में इस तरह के स्मृति द्वार का निर्माण करने वालों की मदद की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ सिंह पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। यह आयोजन क्रांतिकारी दीवान शत्रुघ्न सिंह प्रेरणा संस्थान के तत्वावधान में किया गया था।
इस अवसर पर सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पारा, कंडोर, जल्ला सहित आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में लोग मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना पुलिस तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *