रिपोर्ट ब्यूरो चीफ,आमिर हुसैन


बाजपुर।देहरादून में उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा डेडलिफ्ट एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग लिया।
63 किलोग्राम भार वर्ग में बाजपुर निवासी नेहा दिवाकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने “स्ट्रॉन्ग वुमन” का खिताब भी हासिल कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।नेहा दिवाकर की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा सभी खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।
