जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण

Spread the love

लम्बित मामलों के शीघ्र निस्तारण और विशेष पुनरीक्षण कार्य में तेजी के निर्देश

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने तहसील सदर के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 05 वर्ष, 03 वर्ष एवं 01 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील अंतर्गत धारा 24, धारा 38 तथा निर्विवाद वरासत से संबंधित जारी किए जाने वाले आदेशों की समीक्षा की। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर से उपजिलाधिकारी न्यायालय को सदर तहसील में स्थानांतरित किया जाए, ताकि वादकारियों को एक ही स्थान पर सुविधा उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा न्यायालय तहसीलदार में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। पोर्टल पर प्राप्त ई-परवाना आदेशों एवं विभिन्न धाराओं में पारित आदेशों की प्रगति की जानकारी भी ली।
उन्होंने तहसील परिसर स्थित कार्यालयों की साफ-सफाई, जनसामान्य हेतु बैठने की व्यवस्थाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को भी देखा।
जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईआरओ से नोटिस निर्गत करने की प्रक्रिया, नोटिस अपलोड एवं वितरण, साक्ष्य मिलान सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण किए जाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *