जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया स्वागत कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह कक्ष जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों को प्रशासनिक समाचारों एवं अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है मीडिया के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की सूचनाएं प्राप्त होती हैं, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में सहायता मिलती है उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां मीडिया के माध्यम से ही व्यापक रूप से जनमानस तक पहुंचती हैं जिलाधिकारी ने प्रशासन एवं मीडिया के मध्य समन्वय और संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि दोनों के बीच सकारात्मक एवं सतत संबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *