बाँदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधान सभा सदन में उठाए दो बड़े मुद्दे

Spread the love

नियम 51 के तहत खतौनी में अंश निर्धारण की अव्यवस्था व नियम 301 के तहत लिफ्ट कैनाल की स्थापना की करी मांग

रिपोर्ट – शुभम सिंह

बाँदा। बाँदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 17 फरवरी 2026 को विधान सभा सत्र में दो महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने नियम 51 के तहत तहसीलों में कृषकों की नवीन खतौनी में अंश निर्धारण की अव्यवस्था को दूर करने की मांग की। विधायक ने कहा कि प्रदेश के सभी तहसीलों में कृषकों की नई खतौनियों में अंश निर्धारण में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है, जिससे किसानों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं।

इसके अलावा, नियम 301 के तहत उन्होंने विकास खण्ड महुओँ के ग्राम पंचायत जर्र में लिफ्ट कैनाल की स्थापना की मांग की। विधायक ने बताया कि जर्र क्षेत्र सूखा है और किसान वर्षा के जल पर निर्भर हैं। लिफ्ट कैनाल की स्थापना से ग्राम मनीपुर, माधवपुर, गोविन्दपुर रांगोल आदि गाँवों के किसानों को अत्यन्त लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों में इस मांग को लेकर आक्रोश है और विधायक ने इन मांगों पर सरकार से तत्काल कार्यवाही की अपील की है, जिससे किसानों को राहत मिल सके और क्षेत्र का विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *