रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। सण्डीला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना भारी पड़ गया है।सण्डीला पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सफारी गाड़ी को सीज कर दिया है।दरअसल नेशनल हाईवे पर भीड़ जुटाकर केक काटना,काली फिल्म चढ़ाकर कानून की धज्जियां उड़ाना,हूटर-सायरन बजाकर रौब झाड़ना और काफिले को गलत तरीके से लीड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।पुलिस का कहना है कि इन हरकतों ने आमजन की जान जोखिम में डाली गयी मामले में पूर्व में दर्ज अभियोग के बाद 19 फरवरी 2026 को संडीला बस स्टैंड चौराहे पर पुलिस ने सफारी गाड़ी की ब्लैक फिल्म उतरवाकर सीज कर दिया।हरदोई पुलिस ने कहाकि किसी ने भी कानून तोड़ा तो बख्शा नहीं जाएगा।
