हरदोई में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्त प्रहलाद की प्रथम भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

हरदोई। होली पर्व के अवसर पर प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने भक्त प्रहलाद जी की पहली भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। ऐतिहासिक यात्रा में शहरवासियों ने अपनी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और प्रहलाद नगरी की महिमा का स्मरण किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ काशी विश्वनाथ से आए डमरू बाबा और समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। डमरू की थाप पर भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए आयोजक प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने इस आयोजन को सनातन परंपरा के पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के पश्चात कलयुग में इस प्रकार की शोभा यात्रा का यह प्रथम आयोजन है। उन्होंने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि यह पावन परंपरा अब प्रतिवर्ष निरंतर इसी श्रद्धा, भव्यता और आध्यात्मिक गरिमा के साथ आयोजित की जाती रहेगी
साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नगर मंत्री प्रियंका सिंह ने क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *