रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। पवित्र रमजान माह और होली पर्व से पहले बुनियादी सुविधाओं को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 19 फरवरी 2026 से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। इस दौरान हजारों लोग तड़के करीब 3 बजे सहरी की तैयारी में जुटते हैं, वहीं शाम को इफ्तार के समय भी निर्बाध बिजली और पानी की आवश्यकता रहती है। यदि इन आवश्यक सेवाओं में व्यवधान हुआ तो लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
पार्टी नेताओं ने शहर के नियाजपुरा और मीमलाना रोड सहित कई इलाकों में जलभराव और कूड़े के ढेर की समस्या को गंभीर बताया। उनका कहना है कि इन क्षेत्रों में गंदगी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
जिला सचिव उसामा कुरैशी ने कहा कि रमजान और होली जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही और बिजली कटौती की समस्या पहले से ही लोगों को परेशान कर रही है। उसामा कुरैशी ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो संगठन शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विधानसभा अध्यक्ष फैज़ आलम ने भी प्रशासन से अपील की कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होते हैं, इसलिए प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए मूलभूत सुविधाएं सुचारु रखनी चाहिए।
मौलाना इमरान कासमी ने प्रशासन से मांग की कि रमजान और होली जैसे संवेदनशील अवसरों से पूर्व नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द दोनों सुरक्षित रह सकें।
इस दौरान जिला सचिव उसामा कुरैशी, विधानसभा अध्यक्ष फैज़ आलम, वरिष्ठ नेता उमर खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं
