बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा में संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के नगर पंचायत सुबेहा में संत शिरोमणि रविदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें संत रविदास की झांकी सजाई गई थी।

शोभायात्रा महुआ तार हवेली से शुरू हुई। यह कस्बे का भ्रमण करते हुए थाने परिसर स्थित मंदिर पर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा शनि बाजार महतेली टोला होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह और अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रात में संत शिरोमणि रविदास की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर रामकिशन, शिवप्रसाद, जग प्रसाद, राम मनोज, अरुण कुमार, धर्मराज, बृजेश कुमार, पंकज कुमार, राम लखन गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। महिलाओं ने भी इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *