रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता से कथित जानलेवा मारपीट की घटना के विरोध में फतेहपुर में अधिवक्ताओं का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। युवा अधिवक्ता संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजने की मांग की अधिवक्ताओं का आरोप है कि 14 जनवरी 2026 को हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया। वकीलों ने नामजद व अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, स्पीडी ट्रायल और हैदरगढ़ टोल प्लाजा निरस्त करने की मांग उठाई।साथ ही फतेहपुर के दोनों टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं को टोल फ्री करने की मांग की गई। वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।
