Headlines

विधायक जयकुमार जैकी ने सेमरहटा गांव का किया भ्रमण, विकास कार्यों का लिया जायजा

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। बिन्दकी विधायक जयकुमार जैकी ने तेलियानी विकास खंड के सेमरहटा गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को प्रस्तावित और चल रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने गांव में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं मौके पर ही सुनीं।
विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अंबेडकर पार्क में खेलकूद की व्यवस्था, बारात शाला का निर्माण तथा पुरवा से झ गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। उन्होंने पर्व के दौरान बनवाई गई आरसीसी सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और किसी भी गांव को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार, सूर्यभान सिंह, पप्पू सिंह, राजू परिहार, भगवानदीन, गंगाराम, शिवसागर, रामप्यारी, छोटकी, रामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *