Headlines

जिला अध्यक्ष पर हमला पूरी सपा पर प्रहार, जवाब तय: अलीम सिद्दीकी

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी पर हुए हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने इस घटना को न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण बताया, बल्कि इसे पूरी समाजवादी पार्टी पर किया गया हमला करार दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसे किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका राजनीतिक व वैधानिक जवाब दिया जाएगा।
अलीम सिद्दीकी ने स्पष्ट किया कि जिया चौधरी के कुछ बयानों से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो ऐसे मामलों में सोच-समझकर बोलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी एक व्यक्ति का बयान पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं माना जा सकता। इस संदर्भ में जिया चौधरी के बयान को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और संयम बरतने की नसीहत दी।
सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। संगीत सिंह सोम का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों का उद्देश्य सिर्फ तनाव पैदा करना है, लेकिन अब यह खेल नहीं चलने दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी शांति, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी है और किसी भी उकसावे के आगे झुकने वाली नहीं है।
उन्होंने साफ किया कि राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन हिंसा और धमकी की कोई जगह नहीं है। पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता एकजुट हैं और जनहित के मुद्दों से भटकाने की कोशिशों को पूरी मजबूती से नाकाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *