विकलांग की पैतृक भूमि पर कब्जा कर खड़ी फसल को किया नष्ट,पीड़ित ने रो रो कर जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार

फतेहपुर। जिले के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरगनपुर निवासी दिव्यांग युवक अशोक कुमार ने अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे एवं खड़ी फसल को नष्ट कर धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा है।

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह दाहिने हाथ व पैर से दिव्यांग है। उसके पिता की दो पत्नियां थीं, जिनमें पहली पत्नी बदामा देवी से दो पुत्र हैं। अशोक कुमार का आरोप है कि उसके पिता की मृत्यु होने के बाद पूर्व षड्यंत्र के तहत उसके हिस्से की पैतृक भूमि गाटा संख्या-11, रकबा 0.0891 हेक्टेयर (रोड से सटी दक्षिणी भूमि) को गीता देवी पत्नी कमलेश के नाम बैनामा करा दिया गया । विकलांग अशोक कुमार वा उसके भाई ने रोते बिलखते जिलाधिकारी की चौखट में पहुंच कर आरोप लगाते हुए बताया कि पिता की बीमारी हालत में इलाज के बहाने ले जाकर और नशीला पदार्थ खिलाकर अवैध रूप से रजिस्ट्री करा ली और पिता की मौत होते ही खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवा दिया जिससे कई हजारों का नुकसान हो गया ।
पीड़ित ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उसने तहसील में आपत्ति दाखिल की, जो वर्तमान में नायब तहसीलदार नगर न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा भूमि विवाद से संबंधित दीवानी मुकदमा भी न्यायालय में लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 11 फरवरी 2026 को होनी है।
आरोप है कि 30 दिसंबर 2025 को कमलेश, गीता देवी सहित अन्य लोगों ने जबरन विवादित भूमि पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *