अमर शहीद प्रीमियर लीग में न्यू अनवी हॉस्पिटल चैलेंजर्स कानपुर ने नवाब वारियर्स को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया

Spread the love

रिपोर्ट – अनिल कुमार


फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद के देवमई ब्लॉक स्थित सुजावलपुर स्पोर्ट्स ग्राउंड में ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (GYCU) संस्था परिवार द्वारा आयोजित अमर शहीद प्रीमियर लीग (ASPL) सीजन–9 में  पहला सेमीफाइनल का मैच न्यू अनवी हॉस्पिटल चैलेंजर्स कानपुर और नवाब वारियर्स स्पोर्ट क्लब गुटैयाखेडा के बीच खेला गया। जिसमें टॉस न्यू अनवी हॉस्पिटल चैलेंजर्स के टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, तथा बल्लेबाजी करते हुए नवाब वारियर्स की टीम ने 14 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 94 रन ही बना पायी। जिसमें जीतू तिवारी ने 22 गेंदों में 29 रन  सर्वाधिक  जिसमे 4 चौके और 1 छक्के तथा akshat सिंह ने 12 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया जिसमें 2 छक्का तथा न्यू अनवी हॉस्पिटल से गेंदबाजी में आश्रित शुक्ला ने 4 ओवर में 18 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट एवं शिव कुमार ने 12 रन देकर 2 विकेट तथा 1ओवर मेडेन ।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू अनवी हॉस्पिटल चैलेंजर्स टीम के वरून तांबे ने ने 38 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्का शामिल रहा ,जबकि आश्रित शुक्ला ने 19 गेंदों में 4 चौके की मदद से 25 रन की ताबडतोड बल्लेबाजी के दम पर टीम को 12 ओवर ओवर में 3 विकेट  खोकर लक्ष्य को हासिल कर टीम को जीत दिलाई।
नवाब  वारियर्स की तरफ से गेंदबाजी में वैभव सचान और उबैद ने 1, 1विकेट लिया मैन ऑफ द मैच का इनाम जैन यादव , जिला पंचायत सदस्य  उम्मीदवार जी के द्वारा आश्रित शुक्ला को प्रदान किया।  इस अवसर पर GYCU संस्था राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक शिव स्वरूप जी राष्ट्रीय महासचिव आर एस राजू, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री सुमित अवस्थी जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा.अंकितसिंह, महानिदेशक ए बी बाबू, , राष्ट्रीय महामंत्री अनूप सचान, मुख्य अतिथि सत्यम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार और जैन यादव, जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार, A.D.O. पंचायत  दिनेश कुमार, तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं  दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *