रामपुर में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दो केक निर्माण इकाइयों से नमूने लेकर दूषित केक कराया नष्ट

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त खाद्य अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। विशेष छापामार अभियान में टाण्डा स्थित जयपाल पुत्र रामपाल की बेकरी केक निर्माण इकाई से केक का 01 नमूना लिया गया और लगभग 02 कि०ग्रा० दूषित केक और अन्य पदार्थाे को नष्ट कराया गया। स्वार स्थित एच०टी० केक बेकर्स के मोहम्मद हुसैन पुत्र अतीक से केक का 01 नमूना लिया गया। दोनों केक निर्माण इकाईयों में अस्वच्छकर स्थिति में सुधार हेतु कार्यवाही की गयी।
इस प्रकार खाद्य पदार्थ केक के कुल 02 विधिक नमूना संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किया जायेगा।
सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण मनोज कुमार, धर्मपाल सिंह, राहुल शुक्ला, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *