रिपोर्ट – शौकिन सिद्दीकी

सहारनपुर। जैसा कि आप विदित हैं 69 भी राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 का आयोजन 16 से 20 दिसंबर 2025 के बीच सहारनपुर के डॉ0 भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार पाठक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन द्वारा अवगत कराया गया कि कार्यक्रम को भव्य रुप से आयोजित किया गया जिसमें जनपद के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। प्रशासन एवं शासन दोनों स्तरों से अपेक्षित से अधिक सहयोग प्राप्त हुआ।

खेल विभाग, चिकत्सा विभाग, नगर निगम एवं पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता में कुल 18 राज्यों से आए हुए 677 खिलाडियों सहित टीम मैनेजर एवं ऑफिशल्स आदि कुल 1200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। आगंतुकों को निःशुल्क माँ शाकुम्भरी देवी एवं हरिद्वार के दर्शन कराये गए। छत्तीसगढ़, मणिपुर, असम, त्रिपुरा, पंजाब, पश्चिम बंगाल आदि टीमों ने माँ शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर मेजबान उत्तर प्रदेश की प्रसंशा की। विभिन्न राज्यों से आयी सभी टीमों से फीडबैक प्राप्त किया गया, सभी ने कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रसंशा की।
