लोकेंद्र सिमरथी बने सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता लोकेंद्र कुमार सिमरथी को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और संगठन विस्तार में योगदान को देखते हुए उन्हें समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की संस्तुति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव ने यह नियुक्ति की। साथ ही लोकेंद्र सिमरथी को मजबूत जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश भी दिए गए हैं।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और वरिष्ठ नेताओं ने लोकेंद्र कुमार सिमरथी को मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि लोकेंद्र की सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता से पार्टी को पीडीए समाज में और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिमरथी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी, जिला सचिव चौधरी यशपाल सिंह, समाजवादी महिला विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, मीर हसन, विक्की कुमार, मुकेंद्र कुमार, ओम कुमार, बिजेंद्र सिंह, मोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *