Headlines

बलात्कार का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, देर रात दबिश देकर खालापार पुलिस ने दबोचा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलात्कार के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त अनस उर्फ मौ० हम्मार को पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अनस उर्फ मौ० हम्मार पुत्र आबिद उर्फ गौरवसीम निवासी महमूदनगर गली नंबर-6, एक मीनार मस्जिद के पास थाना सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है। उसका स्थायी पता ग्राम बसाधड़ा थाना शाहपुर बताया गया है।
खालापार पुलिस ने आरोपी को मिनाश्री चौक पर असलम टिक्का होटल के पास से शुक्रवार तड़के करीब 1:05 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 56/2026 धारा 333/64(1)/77/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी असगर अली, उपनिरीक्षक लोकेन्द्रपाल सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। खालापार पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *