रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। आज पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना रामनगर क्षेत्र के घाघरा नदी पर निर्माणाधीन संजय सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर वैकल्पिक पांटून (पीपा) पुल का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन संजय सेतु के मरम्मत के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय नागरिकों की सुविधा को देखते हुए मरम्मत कार्य में तेजी व जल्द से जल्द सुगम एवं सुरक्षित आवागमन बहाली के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह एवं अन्य पुलिस एवं राजस्व के अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

