Headlines

नाजायज चाकू लेकर घूम रहा था रोहित, मिशन शक्ति टीम ने दबोचा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ़्फ़रनगर। नईमंडी थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक युवक को नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी को ए-टू-जेड तिराहा कट के पास से दबोचा गया। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक नईमंडी के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भरतिया कॉलोनी कूकड़ा मंडी रोड निवासी रोहित पुत्र मदनलाल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शुभम चौहान, महिला कांस्टेबल अंशु, रूपा और सोनिका शामिल रहीं।
शहर में लगातार चल रही चेकिंग और धरपकड़ अभियान से अपराधियों में खौफ बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *