रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी की तहसील हैदरगढ के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ है। लोनी कटरा इलाके के पास एक ब्रिज पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने भी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान मकनपुर निवासी शुभम वर्मा (34 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश वर्मा और मयंक वर्मा (30 वर्ष) पुत्र राकेश वर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज भेजा।वहां डॉक्टरों ने मयंक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शुभम वर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।हादसे की खबर मृतक के गांव मकनपुर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

