8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सीडीओ को सौंपा
रिपोर्ट – प्रदीप श्रीवास्तव

बहराइच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच इकाई द्वारा मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन जिलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति के कारण यह ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया,जिलाधिकारी द्वारा लगातार ज्ञापनों से दूरी बनाए रखने और संवादहीन कार्यशैली के विरोध में परिषद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की,इस दौरान जिला संयोजक देवाशीष सिंह ने कहा कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर पर बहुविकल्पीय परीक्षा प्रणाली लागू करने का निर्णय छात्रों के हित में नहीं है और इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए प्रांत जनजातीय कार्य संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है जिसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है,प्रांत खेलो भारत संयोजक नित्य पाठक ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में खेल मैदान बनाए जाने की मांग रखी, ताकि युवाओं को खेल के बेहतर अवसर मिल सकें,पूर्व जिला सह संयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सरकारी एवं एडेड विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, विशेष रूप से पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जानी चाहिए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में शिक्षा व्यवस्था के शुद्धिकरण एवं सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया और पूर्व संगठन मंत्री आराध्य मौजूद रहे,
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा लागू बहुविकल्पीय परीक्षा प्रणाली को तत्काल वापस लिया जाए जिले के प्रत्येक विकासखंड में खेल मैदान का निर्माण कराया जाए,सभी सरकारी एवं एडेड विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,जिले की शिक्षा व्यवस्था का शुद्धिकरण एवं सुधार किया जाए,जिले में अनियंत्रित धागा मार वाहनों पर भी अंकुश लगाया जाए,अंत में परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, मौके पर देवाशीष सिंह जिला संयोजक, आदर्श शुक्ला प्रांत जनजातीय सह-संयोजक, नित्य पाठक प्रांत खेलो भारत संयोजक, आशुतोष मिश्रा पूर्व जिला सह-संयोजक, देवेंद्र प्रताप सिंह प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

