कचहरी परिसर में चला सख्त चेकिंग अभियान, अव्यवस्थित पार्किंग पर पुलिस सख्त

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और बढ़ती अव्यवस्था पर लगाम कसने के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस और बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
चेकिंग के दौरान कचहरी में आने वाले वादकारियों और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को मौके पर ही समझाइश दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
इस दौरान पार्किंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पार्किंग स्वामी को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *