रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना खालापार क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टीम ने कार्रवाई करते हुए तसव्वर उर्फ भूरा पुत्र अंसार निवासी जामियानगर, मुगल गार्डन के सामने को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को मेपिल प्रॉपर्टीज व एमएस प्रॉपर्टीज के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट से दिनांक 08 अप्रैल 2026 को सुबह 11:35 बजे दबोचा गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 53/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पूर्व भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना सिविल लाइन और कोतवाली नगर में दर्ज मामले शामिल हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अम्बा विहार उपनिरीक्षक पिंकू सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और राकेश कुमार शामिल रहे।

