मिशन शक्ति के तहत बेटियों ने संभाली खाकी की कमान, एक दिन बनीं क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत खतौली थाने में बुधवार को एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां मेधावी छात्राओं ने एक दिन के लिए पुलिस प्रशासन की कमान संभाली। इस दौरान छात्राओं ने न सिर्फ थाना संचालन की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंतर्गत के.के. इंटर कॉलेज की 12वीं की मेधावी छात्रा सृष्टि सिंघल को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी खतौली का कार्यभार सौंपा गया। वहीं कबूल कन्या इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा पलक शर्मा को कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा सोनिया पाल और सोफिया को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई, जिन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक (क्राइम) के आदेश पर क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी के निर्देशन में आयोजित किया गया। एक दिवसीय थाना प्रभारी बनी छात्रा ने थाना परिसर में जनसुनवाई की, जहां फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। साथ ही सीसीटीएनएस कक्ष, जीडी कार्यालय, बंदी हवालात और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मिशन शक्ति केंद्र के रजिस्टर भी जांचे गए और कार्यप्रणाली को समझा गया।
इस दौरान छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने भी पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर भविष्य में सशक्त और आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें।
खतौली पुलिस की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है और यह कार्यक्रम बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *