निपुण विद्यालय सम्मान एवं शैक्षिक सम्मेलन समारोह का हुआ आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मुख्यालय के चौरादेवी प्रांगण में चल रहे हमीरपुर महोत्सव में जनपद के निपुण हुए 227 निपुण विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सदर विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा एवं बच्चों के हित में समग्र शिक्षा के अर्न्तगत कायाकल्प अभियान चलाकर परिषदीय विद्यालयों को गांव का सबसे अच्छा व सुन्दर स्थल बना दिया गया है। जिसमें गांव के सभी वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, खेल सामग्री, झूले व डीबीटी के माध्यम से प्रति बच्चा 1250 रूपये खाते में भेजकर यूनीफार्म, जूता मोजा, बैग, कापी इत्यादि प्रदान किया जा रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने सरकार की उपलब्धियो को धरातल पर विद्यालयों में लागू करने के लिये शिक्षकों की प्रशंसा की।


भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद ने बच्चों के कार्यक्रम के साथ हमीरपुर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी व बीएसए की प्रशंसा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने महोत्सव की उपलब्धियों व जनता के सकारात्मक प्रतिभागिता की सराहना की। बीएसए आलोक सिंह ने निपुण व समग्र शिक्षा की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना, देशभक्ति गीत, बेटी बचाओ बेटी पढाओ सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। देवी महिमा गीत राजेश पथिक ने प्रस्तुत किया। निपुण विद्यालयों मे कुरारा से 34, सुमेरपुर से 48, मौदहा से 45, मुस्करा से 12, राठ से 23, गोहाण्ड से 11 एवं सरीला से 54 निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्यवक प्रशिक्षण आलोक कुमार त्रिपाठी, जिला समन्यवक निपुण अभिषेक सिह, एसआरजी तथा एआरपी का विशेष सहयोग रहा। संचालन डा. जीके द्विवेदी एवं मंजीता अहिरवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता, डा. चित्रगुप्त जिला पर्यटन अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम, खण्ड शिक्षा अधिकारी राठ शैलेष त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर प्रभाकर सिह तोमर , खण्ड शिक्षा अधिकारी मोैदहा सुशील कमल, जिला समन्यवक अनूप कुमार, हेमन्त कुमार, रावेन्द्र सिंह, अखिलेश शुक्ला, जिला स्काउट मास्टर अकबर अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *