Headlines

राम नवमी पर गौसेवा का संदेश, गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की उठी मांग

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। राम नवमी के पावन अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने धार्मिक आस्था और सेवा भाव का परिचय देते हुए फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला में पहुंचकर गौमाताओं की सेवा की। उनके साथ संगठन से जुड़े श्री हिमांशु शुक्ला भी मौजूद रहे।
इस दौरान पूरे वातावरण में “जय गौमाता” के जयघोष गूंजते रहे और गौसेवा को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताते हुए श्रद्धा के साथ गौमाताओं की देखभाल की गई। डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने इस शुभ अवसर पर देशवासियों सहित विश्वभर में बसे भारतीयों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व मर्यादा, धर्म और सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और संस्कृति की आत्मा है। सरकार से एक बार फिर मांग दोहराते हुए उन्होंने कहा कि गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत और अधिक सुदृढ़ हो सके।
राम नवमी जैसे पावन पर्व पर गौसेवा के इस संदेश ने लोगों को धर्म के साथ-साथ सेवा और संवेदनशीलता का भी पाठ पढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *