बारिश और ओले से यात्रा में पैदा हुआ खलल
रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। रामनवमी पर्व पर कस्बे में नयनाभिराम झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति एवं ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव ने संयुक्त रूप से श्री राम के विग्रह की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा नवीन गल्ला मंडी से शुरू होकर बस स्टॉप होते हुए थाना चौराहा, मैथिलीशरण गुप्त मार्ग, कमलेश तिराहा, पैलानी मार्ग से गुजरकर बस स्टॉप होते हुए श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व पर नयनाभिराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में देवी देवताओं से ओतप्रोत तीन दर्जन झांकियां शामिल की गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को बाजार में जगह-जगह लगाए गए पंडालो में मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, पूर्व विधायक युवराज सिंह, चेयरमैन धीरेंद्र शिवहरे, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, विहिप जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडेय, अरिमर्दन सिंह आदि मौजूद रहे। शोभा यात्रा के 4.45 बजे बस स्टॉप पहुंचने पर बारिश का दौर शुरू हो गया। इससे यात्रा में खलल पैदा हो गया।

