रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। सवारियों को लेकर महेश्वरी माता में जवारा देखने जा रहा ई-रिक्शा तेज हवा के झोंके से असंतुलित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। जिसमें चालक व एक बच्चा घायल हो गये।
ललपुरा क्षेत्र के बजेहटा गांव के एक दर्जन लोग नवरात्रि की नवमी होने पर भेड़ी गांव की प्रसिद्ध मां महेश्वरी माता में लगने वाले मेला जवारा जुलूस में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ईरिक्शा बिवांर के बांधुर तिराहा से जलालपुर सड़क से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा था। तभी बिगड़े मौसम से चल रही तेज हवा में अचानक ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खंदक में पलट गया। जिससे ई रिक्शा चला रहे चालक रावेंद्र पुत्र गजराज, उसमें सवार 8 वर्षीय हर्ष पुत्र प्रमोद घायल हो गए। शेष सवारियों को मामूली खरोंच आई है। राहगीरों ने ई-रिक्शा को सीधा कर सवारियों को बाहर निकाला। घायल हर्ष को बिवांर कस्बे के निजी चिकित्सालय में इलाज करवाया गया। वहीं चालक ने पैर में फैक्चर हो जाने का शक जाहिर किया है।

