गोमती नदी घाट पर नवनिर्मित पीपे पुल का उद्घाटन किया गया

Spread the love

रिपोर्ट – मो0 नसीम

बाराबंकी। बाराबंकी के क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोसिया मऊ स्थित गोमती नदी घाट पर नवनिर्मित पीपे पुल का उद्घाटन किया गया। भाजपा विधायक दिनेश रावत और प्रमुख प्रतिनिधि हैदरगढ़ रामदेव सिंह के साथ सिद्धौर ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर, नारियल फोड़कर और फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया।
यह पुल 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सुगमता मिलेगी। विधायक दिनेश रावत ने बताया कि इस पुल के बनने से बाराबंकी की दूरी लगभग 25 किलोमीटर कम हो जाएगी।
विधायक दिनेश रावत ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया था, जिसके बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली।
प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों में विधायक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुल या सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य विधायक के प्रयासों से लगातार हो रहे हैं। उन्होंने गोसिया मऊ घाट पर पीपे पुल के निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ राजू भैया ने विधायक की खूब सराहना की । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुबेहा रणवीर सिंह उर्फ मोनू, भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल ,भाजपा मंडल महामंत्री रंजीत सिंह, रूपचंद चौरसिया, धर्मेन्द्र चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव, पूर्व प्रधान रामअभिलाख रावत, भाजपा पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, चुन्नी सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *