6 घंटे में खुला छिनैती का राज, शातिर बदमाश सन्नी बालियान गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए छिनैती की घटना का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया पर्स, नकदी और जरूरी दस्तावेज बरामद कर लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को अजमत कॉलोनी मेरठ रोड निवासी लईक अहमद ने थाने पहुंचकर शिकायत दी कि उसकी पुत्री मुस्कान का पर्स अज्ञात बदमाश द्वारा छीन लिया गया। पर्स में करीब 2000 रुपये नकद, आधार कार्ड और फोटो रखे हुए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर चरथावल बस स्टैंड के पीछे से आरोपी सन्नी बालियान को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गुलाबी रंग का पर्स, मुस्कान का आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और 1860 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर मारपीट, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न संगीन मामलों में केस दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *