ललितपुर में मील व्यापारी से मारपीट कर डेढ़ लाख लूटने का आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

Spread the love

रिपोर्ट – सोनम यादव

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मील व्यापारी के साथ मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है,घायल व्यापारी को ललितपुर मेडिकल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
पूरा मामला सदर तहसील क्षेत्र के सिलगन रेलबे क्रॉसिंग के पास का बताया जा रहा है,पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि वह मील जल्दी बंद करने के बाद पास में ही चाय की दुकान पर अपने कर्मचारियों के साथ चाय पी रहा था तभी अचानक पहले से घाट लगाए बैठे एक युवक ने उसपर हमला किया और रुपयों से भरा थैला छिनने का प्रयास किया जब उसने थैला नहीं छोड़ा तो दूसरे एक युवक ने उसके हाथ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया,इस घटना में चार लोगों की भूमिका सामने आ रही है।
बहरहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर हर एक पहलू की जांच पड़ताल में जुटी है,पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला संदिग्ध नजर आ रहा है जिसका जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *