गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित बदमाश दबोचे, खालापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना खालापार पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अख्तर फिरोज पुत्र पतरे खां निवासी बहलोलपुर थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर तथा बहार मियां पुत्र आस मोहम्मद निवासी मौलाना आजाद नगर नगला पटवारी थाना कुवारसी, जनपद अलीगढ़ शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि अख्तर फिरोज को उसके स्थायी निवास स्थान बहलोलपुर से जबकि बहार मियां को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ थाना खालापार सहित अन्य थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं।
थाना खालापार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *