ईद मिलन में दिखा सामाजिक एकता का संदेश, आज़ाद समाज पार्टी के नेताओं का हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में ईद मिलन कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जब आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के महानगर अध्यक्ष मेराज जहां को ग्राम व छपार क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और आपसी एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। महानगर प्रभारी मास्टर हिदायतुल्ला खान, जिला महासचिव अनुज कश्यप, वार्ड अध्यक्ष रशीद अंसारी और ऑल इंडिया मोमिन समाज एकता के जिला प्रभारी मुर्तजा अली अंसारी सहित अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी वर्गों से मिल-जुलकर रहने और समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ईद मिलन के इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि त्योहार केवल खुशियां बांटने का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी माध्यम होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *