गाज़ीपुर में लॉज संचालन पर उठे सवाल, बिना आईडी के कमरे देने का आरोप

Spread the love

रिपोर्ट -एकरार खान

गाज़ीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रबाजार स्थित राज पब्लिक स्कूल के पास संचालित महिमा बिल्डिंग लॉज एक बार फिर चर्चाओं में है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक, इस लॉज में रोजाना 20 से 25 जोड़ों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
सूत्रों का दावा है कि यहां कमरों को घंटे के हिसाब से किराए पर दिया जाता है, जिसके लिए 1000 से 2000 रुपये तक वसूले जाते हैं। सबसे गंभीर आरोप यह है कि कई बार बिना किसी वैध पहचान पत्र (आईडी) के ही लड़के-लड़कियों को कमरे उपलब्ध करा दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, स्कूली छात्र-छात्राओं को भी कमरा दिए जाने की बात सामने आ रही है, जो नियमों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस पूरे मामले में रजदेपुर चौकी और शहर कोतवाली पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते यह गतिविधियां बेखौफ जारी हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लॉज संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि कब तक इस मामले में कोई ठोस कदम उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *