रिपोर्ट..वसीम



मीरजापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मिर्जापुर पहुचे।
इस दौरान विन्ध्याचल पहुंचकर आदि शक्ति महाभगवती माॅं विन्ध्यवासिनी देवी का मंत्रोच्चार के साथ दर्शन व पूजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां शुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी कोल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज उपस्थित रहें। तत्पश्चात मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ्य व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। मुख्यमंत्री जी ने मां को लाल चुनरी अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की और मन्दिर की परिक्रमा भी की।
मुख्यमंत्री जी ने चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियो का जायजा लिया। जिला प्रशासन को चैत्र नवरात्र व रामनवमी में आने वाले श्रद्धालुओ को सुगम दर्शन कराने और मन्दिर प्रांगण के साथ ही आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए मेला को प्लास्टिक मुक्त रखने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने विन्ध्यवासिनी कारीडोर का अवलोकन और स्टालो का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कारीडोर मे मुख्यमंत्री को कुछ बच्चे दिखाई दिए। उन्होंने बच्चो के पास पहुंचकर उनसे सवांद किया। उनका हाल चाल पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चो को मोबाइल का प्रयोग कम से कम करने की सीख दी और उन्हें चाकलेट भी दिया। इस अवसर पर ए0डी0जी0 वाराणीस पीयूष मोडिया, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार भी उपस्थित रहें।
