आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी टमाटर लदी गाड़ी

Spread the love

राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। चालक की झपकी एक बार फिर सड़क दुर्घटना का कारण बन गई, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि होने से बच गई।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गोर गांव निवासी सचिन पुत्र राजेंद्र सिंह एक पिकप वाहन में टमाटर लादकर एक्सप्रेस वे के रास्ते नोएडा जाने को रवाना हुए थे। जैसे ही पिकप जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर गांव के निकट एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 181 के निकट पहुंची, इसी दौरान पिकप असंतुलन के कारण डिवाइडर से टकराकर ओवरटेक लाइन में पलट गई। घटना के दौरान जहां एक्सप्रेस वे पर तीनों लाइनों पर यातायात जारी था, वहीं इस हादसे से कोई दूसरी बड़ी घटना घटने से बाल बाल बच गई।
घटना का कारण पिकप चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है।
हादसे की जानकारी पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, यूपी 112, एटलस सेफ्टी टीम, रिकवरी वाहन, सहित तालग्राम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना के दौरान पलटी पिकप में फंसे चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु स्थानीय हॉस्पिटल भेजा गया,जहां उपचार के दौरान चालक की हालत में सुधार था।
एक्सप्रेस वे पर घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था सामान्य करने को मौके पर मौजूद उपरोक्त टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त पिकप को सीधा करवाने के बाद किनारे खड़ा करवाया और सड़क पर फैले टमाटरों को कैरेट में भरवाकर स्थित सामान्य कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *