ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिवारिक विवाद और झूठे मुकदमों से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम, पुत्रवधू ने कराया था झूठा मुकदमा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को हाजीपुर निवासी इस्तकार पुत्र खादिम ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि इस्तकार मानसिक रूप से काफी परेशान था। उसकी पुत्रवधू ने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया था, वहीं उसके बेटे के खिलाफ भी तीन तलाक का मामला चल रहा था। लगातार मानसिक दबाव के कारण इस्तकार ने यह खौफनाक कदम उठाया।सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों और परिवारिक विवादों की पूरी जानकारी सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *