Headlines

स्व. प्रभात सिंह की पुण्यतिथि पर सेवा और सम्मान का विराट आयोजन

Spread the love

मड़ना में पिता की पुण्यतिथि पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष ने जरूरतमंदों में कराया कंबल वितरण

जरूरतमंदों को कंबल, मेधावियों को साइकिल व बालिकाओं को सिलाई मशीनें वितरित

रिपोर्ट – बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल

अयोध्या। स्वर्गीय प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के मड़ना में सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का भव्य उदाहरण देखने को मिला। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रूप से जरूरतमंदों और मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सहायता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए व आयोजक ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पूज्य पिता जी,स्वर्गीय प्रभात सिंह अपने कार्यकाल में जरूरतमंदों की मदद वह कंबल वितरण किया करते थे।यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है, लेकिन इस बार का आयोजन विशेष रूप से उनके पूज्य पिताजी स्व. प्रभात सिंह की स्मृति को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 20 हजार जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के इस मौसम में उन्हें राहत मिल सके। वहीं विकासखंड पूरा बाजार की प्रत्येक ग्राम सभा में हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद विनय कटियार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक अभय सिंह प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, राजकुमार दास, अमल गुप्ता,हर्षवर्धन सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल स्वाति सिंह ,वरुण चौधरी, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. प्रभात सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सेवा और सामाजिक समर्पण के माध्यम से उनकी स्मृति को जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *