फतेहपुर में प्रशासन का साप्ताहिक बंदी का असर एक दबंग दुकानदार पर कतई नहीं दिख रहा हैं। ये दुकानदार साप्ताहिक बंदी के दिन सरकारी फरमान को ठेंगा दिखाते हुए अपनी दुकान खोलता है। दुकानदार दुकान खोलकर सरकारी आदेश एवं श्रम विभाग के नियमों को ठेंगा दिखा रहा है, और जिम्मेदार हाथ पे हाथ धरे बैठे हैं। वहीं अमरजई के पीलू तले स्थित इस दबंग दुकानदार की दुकान खोलने पर आस पास के कई दुकानदारों ने नाम न बताने की शर्त पर दबी जुबान कहा कि इसके पास कोतवाली के एक सिपाही व नगर पालिका के एक कर्मी का अक्सर आना जाना है। उन्ही के संरक्षण में ये साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकान खोलता है और मना करने पर दबंगई दिखाता है। इस कारण क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भारी रोष है।


