Homeउत्तर प्रदेशगैंगस्टर के तीन वांछित दबोचे, ऑपरेशन चक्रव्यूह में रामराज पुलिस की कार्रवाई

गैंगस्टर के तीन वांछित दबोचे, ऑपरेशन चक्रव्यूह में रामराज पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत रामराज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ थाना रामराज में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिरोही के नेतृत्व में पुलिस ने 27 सितंबर को कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क निवासी मौ. अनस पुत्र नजीर, मुझेडा निवासी सुमित सैनी पुत्र खूब सिंह और गढ़ी मुझेडा निवासी चांद उर्फ चांद मोहम्मद पुत्र मंगता शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, तीनों मुकदमा अपराध संख्या 76/2026 की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषभ रंधावा, उपनिरीक्षक राजकुमार त्यागी, कांस्टेबल लालाराम, ललित कुमार, मनीष चौधरी, अनील कुमार, बंशीलाल तथा महिला कांस्टेबल निशा और सलोनी शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments