Homeउत्तर प्रदेश24 घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद किया

24 घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद किया

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत खालापार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता 14 वर्षीय किशोरी को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को गुप्ता रिसोर्ट कट के पास से मुखबिर की सूचना पर रात करीब 12:15 बजे बरामद किया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ईदगाह रोड कुंगरपट्टी सुजडू निवासी वारिस राणा ने 19 सितंबर को खालापार थाने में तहरीर देकर अपनी 14 वर्षीय बेटी शिफा को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी दिन शाम 4:51 बजे मुकदमा अपराध संख्या 159/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विकास सिंघल को सौंपी गई।

अपहृता की बरामदगी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित करने के साथ मिशन शक्ति टीम को भी लगाया गया। पुलिस ने तलाश शुरू की और अगले ही दिन मुखबिर की सूचना पर गुप्ता रिसोर्ट कट के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। पुलिस के अनुसार किशोरी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी वहलना उपनिरीक्षक विकास सिंघल, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और महिला कांस्टेबल निशा शामिल रहीं। कार्रवाई थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments