रिपोर्ट – कबीर.
मुज़फ्फरनगर मोरना। क्षेत्र में इस वर्ष हो रही तेज़ बारिश का प्रकोप खादर क्षेत्र में खड़ी फसलों पर पड़ा है। गन्ना,धान व चारे जैसी फसलो के नुकसान को देखते हुए उपजिलाधिकारी जानसठ ने राजस्व विभाग की टीम संग खादर क्षेत्र के गांव का निरीक्षण किया है।
उपजिलाधिकारी जानसठ रश्मि लांबा ने बताया कि मोरना ब्लॉक् क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित ग्राम मजलिसपुर तोफिर,खैरनगर, महाराज नगर, सीताबपुरी,हाजीपुर खादर,शुकतीर्थ खादर,फिरोजपुर खादर,धारीवाला आदि गांव में राजस्व टीम के साथ पानी से फसलों को हुए नुक़सान का निरीक्षण कर अधिनस्थ टीम को नुकसान से नष्ट हुई फ़सलों के सर्वे के निर्देश देकर चार दिनों में अतिशीघ्र रिपोर्ट तैयार कर देने के निर्देश दिए गये हैं
इस दौरान राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार लेखपाल,सुरेश चंद लेखपाल,रोहित कुमार लेखपाल आदि मौजूद रहे।
