रिपोर्ट – कबीर
मुज़फ्फरनगर, मोरना। गांव छछरौली में मोरना मार्ग कार व बाइक की भिड़ंत में युवक अभिषेक घायल हो गया घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया
भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र जितेंद्र जट मुझेड़ा स्थित फैक्टरी में कार्य करता है।बुधवार की देर शाम वह बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह छछरौली के निकट मोरना मार्ग स्थित मिल तिराहे पर पहुंचा तभी तेजी से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे अभिषेक घायल हो गया।घायल को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिये भेजा गया।जहां से गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।
मोरना चौकी इंचार्ज पिन्टू कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर कार को कब्जे में ले लिया।
