Homeउत्तर प्रदेशरेलवे लाइन के पास गांजे का खेल! एक किलो से ज्यादा नशे...

रेलवे लाइन के पास गांजे का खेल! एक किलो से ज्यादा नशे के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना-शाहपुर रोड पर रेलवे लाइन के पास पुलिस की चेकिंग में नशे के कारोबार से जुड़ा एक मामला सामने आया। पुलिस ने संदिग्ध युवक को घेरकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। भारी मात्रा में गांजा मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम बुढ़ाना-शाहपुर रोड पर रेलवे लाइन के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान सचिन सैनी पुत्र नंदलाल सैनी, निवासी लद्दावाला के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 398/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और गांजे की सप्लाई से जुड़े संभावित कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments