Homeउत्तर प्रदेशश्रावस्ती: सपा विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर नीलगाय से टकराई, बड़ा हादसा...

श्रावस्ती: सपा विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर नीलगाय से टकराई, बड़ा हादसा टला

श्रावस्ती। भिनगा से समाजवादी पार्टी की विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर कार बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज के पास एक नीलगाय से टकरा गई। हादसा इंग्लिश मीडियम स्कूल के निकट हुआ।

बताया जा रहा है कि विधायक इन्द्राणी वर्मा लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रही थीं। वाहन में विधायक के अलावा उनके पति ज्ञान प्रकाश कैराती, चालक सहित कुल चार लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित कराया गया।

इसके बाद विधायक इन्द्राणी वर्मा और उनके साथ मौजूद सभी लोग दूसरी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस हादसे में सभी के सुरक्षित बच जाने से बड़ी राहत की खबर सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments