Homeउत्तर प्रदेशसंत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी 'समरसता संकल्प अभियान', लखनऊ...

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, लखनऊ में हुई कार्यशाला

रिपोर्ट: कबीर

स्थान: मुजफ्फरनगर

समरसता संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित “समरसता संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर लखनऊ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुजफ्फरनगर जिले से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, जिला मंत्री प्रमेश सैनी तथा बुढ़ाना विधानसभा संयोजक विनोद सैनी ने भाग लिया।

वरिष्ठ नेताओं ने किया शुभारंभ

कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अभियान की रूपरेखा पर हुआ मंथन

बुढ़ाना विधानसभा संयोजक विनोद सैनी ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने समरसता संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

समाज में समरसता का संदेश पहुंचाने की तैयारी

कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों को अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधि तथा विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments