Homeउत्तर प्रदेशश्रावण मास से पहले शिव मंदिरों में विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...

श्रावण मास से पहले शिव मंदिरों में विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें: डीएम

रिपोर्ट: संदीप वर्मा

बाराबंकी से बड़ी खबर

बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी श्रावण मास को देखते हुए प्रमुख शिव मंदिरों और मेला स्थलों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

शिव मंदिरों में सुरक्षा के दिए निर्देश

डीएम ने श्री लोधेश्वर महादेवा, श्री अवशानेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विद्युत खंभों को आवश्यक ऊंचाई तक इंसुलेटिंग सामग्री से सुरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही खंभों के आसपास जलभराव रोकने के लिए गड्ढे भरने और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

अस्थायी दुकानों का होगा विद्युत सुरक्षा ऑडिट

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मंदिर परिसरों और मेला क्षेत्रों में लगने वाली सभी अस्थायी दुकानों का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। बिजली कनेक्शन, वायरिंग और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

बैठक में डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट व्यवहार करने और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेने, त्रुटिरहित बिलिंग करने तथा जर्जर तारों और खंभों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।

मानसून में सतर्क रहने के निर्देश

मानसून और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग की टीमें पूरी सक्रियता से कार्य करें और लाइन फॉल्ट या अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करना सुनिश्चित करें।

बैठक में अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार, अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments